सोमवार, 31 जनवरी 2022

६ साल के बाद कुणाल कपूर और नैना बच्चन पहली बार माता पिता बने!



रंग दे बसंती फिल्म के अभिनेता कुणाल कपूर और उनकी पत्नी नैना बच्चन पहली बार एक लड़के के माता पिता बने| दोनों की शादी को ६ वर्ष हो गए हैं| इतने वर्षो के बाद पहली बार पिता बने कुणाल कपूर ने अपनी ख़ुशी को सोशल मीडिया पर सांझा करते हुए लिखा कि मेरे सभी शुभचिंतक, नैना और मैं ख़ुशी के साथ सांझा करना चाहता हूँ कि हम दोनों एक खूबसूरत बेटे के गर्वित माता पिता बन चुके हैं| इस पोस्ट के बाद, उनके कमेंट बॉक्स में शुभचिंतकों के सन्देश और शुभकामनाओ का तांता लग गया| 

सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से दोनों को बहुत बहुत बधाई!




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...