सोमवार, 31 जनवरी 2022

क्या हृतिक रोशन और सबा आज़ाद कर रहे हैं डेटिंग, दोनों हाथ में हाथ डाले दिखे?





हाल ही में अभिनेता हृतिक रोशन अपनी नई दोस्त सबा आज़ाद के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए दिखे और मीडिया ने उन्हें हाथ में हाथ डाले हुए कैमरे में कैद किया| बाद में दोनों एक बड़ी कार में बैठकर निकल गए| इतने दिनों से फिल्म कृष के अभिनेता अपने सबा के साथ संबंधो को कई महीनो से मीडिया से छिपाकर रखे हुए थे| 

यदि ख़बरों की माने तो दोनों कई महीनो से डेटिंग कर रहे हैं| दोनों कुछ समय के लिए गोवा में छुट्टी भी मना कर आ चुके हैं| जब अभिनेत्री और संगीतकार सबा आज़ाद से इस संबंध में पुछा तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया और कहा कि वो अभी व्यस्त हैं और बाद में कॉल करेंगी| 

इस खबर की अभी पुष्टि  दोनों प्रेमी युगल से नहीं हुई है| 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...