शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

कार्तिक आर्यन मिले फिल्ममेकर रमेश तौरानी से, साथ मे फ़िल्म की संभावना!

हाल ही में कार्तिक आर्यन फ़िल्म धमाका में दिखे थे। इसकी सफलता के बाद, आज मीडिया ने उन्हें फिल्मकार रमेश तौरानी के आफिस से बाहर निकलते हुये रंजग के साथ कार्तिक आर्यन को कैद किया। ऐसा लगता है कि दोनों किसी फिल्म के संबंध में मिले होंगे। जल्दी ही इसका खुलासा होगा।

वैसे तो पति पत्नी और वो स्टार बहुत स्टायलिश है। वो उनकी पसंदीदा जीन्स और टी शर्ट में दिखे, साथ मे लाइट क्रीम रंग की जैकेट में दिखे।

श्वेता तिवारी ने भगवान के ऊपर दिए अपने विवादास्पद बयान पर मांगी माफ़ी।

प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भगवान पर दिए अपने विवादास्पद बयान पर सार्वजानिक रूप से माफी मांग ली हैं। हाल ही में भोपाल में अपनी वेब सिरीज़ "शो स्टॉपर" के प्रोमोशन के दौरान अपने सह कलाकार सौरभ राज जैन के संदर्भ में एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि "मेरे ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं।". इसमें उनका उनका संदर्भ सौरभ राज जैन के रोल से संबंधित अंतर्वस्त्र को मॉडल पर फिट करने के जॉब से था। 

जैसे ही उनका बयान आया, तुरंत ही उनकी आलोचना सोशल मीडिया से राजनीतिक गलियारे में होने लगी। विवाद की गंभीरता को समझते हुए अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सार्वजनिक माफी मांगते हुए कहा कि मेरे वक्तव्य को पूर्ण रूप से गलत समझा गया, यह दुख वाली बात हैं। भगवान पर इतना विश्वास करने वाली, मै जानबूझकर या अनजाने में ऐसा नही कह सकती, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। मैं विनम्र रूप से अपने वक्तव्य पर माफी मांगती हूँ, यदि किसी को दुख पुहंचा हो। 

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

लोहड़ी पर कटरीना कैफ बनी पंजाबी कुड़ी, अपनी शादी के बाद पहली बार!

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उरी अभिनेता विक्की कौशल ने राजस्थान में 9 दिसंबर को शादी की। शादी के बाद बूम अभिनेत्री पंजाबी संस्कृति में ढलती नज़र आ रही है। पंजाबी बॅकग्राउंड वाले विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना के संग पहली लोहड़ी मनाई। लोहड़ी के उपलक्ष्य में कटरीना ने खूबसूरत लाल रंग का सिल्क पटोला पहना। फ़ोटो में दोनों एक दूसरे की बाहों में खूबसूरत दिख रहे है। दोनों को लोहड़ी को बधाई।

फिल्मकार फरहान अख्तर करेंगें दूसरी शादी शिवानी दांडेकर से, 21 फरवरी को शादी होगी पंजीकृत!

फिल्मकार फरहान अख्तर को कौन नही जानता है। फ़िल्म मिल्खा सिंह मे डालने अभिनय से जादू बिखेरने वाले फरहान अब पहली पत्नी से अलग होने के बाद दूसरी शादी मॉडल और अभिनेत्री शिवानी दांडेकर से करने जा रहे हैं। यदि मीडिया की खबरों की माने तो दोनों 21 फरवरी को अपनी शादी कोर्ट में पंजीकृत कर एक दूसरे के हो जायेगे। दोनों लगभग 3 साल से डेटिंग कर रहे हैं। इन दोनों ने अपने प्रेम संबंधों को समय समय पर सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। यदि खबर में सच्चाई है तो दोनों को डालने नए जीवन के लिये बधाई।

यदि फरहान के अगले प्रोजेक्ट की बात करे तो वो इस समय डॉन 2 के बाद फ़िल्म जी ले जरा को निर्देशित करने जा रहे है, जिसमें मुख्य किरदार प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ निभाएंगी।

मंगलवार, 8 जून 2021

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का 46वां जन्मदिन, प्रशंसकों को प्यारा संदेश!

बॉलीवुड की सुंदरतम और तंदुरुस्त अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें चारो तरफ से ढेर सारे बधाई संदेश आये। उनकी खुशी का ठिकाना तब नही रहा जब सुपर डांसर चैप्टर 4 की टीम ने सेट पर केक कटवाया। 

धड़कन अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन मनाने का एक बूमरैंग वीडियो सांझा किया, जिसमे वह कई केक से घिरी हुई है और खुश हैं। सुप्रभात चित्रनागरी की ओर से शिल्पा शेट्टी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

सोमवार, 7 जून 2021

नई नवेली दुल्हन यामी गौतम दिखेंगी, ओह माई गॉड 2 में!

फ़िल्म विक्की डोनर से शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम हाल ही में चर्चा में आई, जब उन्होंने अचानक अपनी फिल्म उरी के निर्देशक आदित्य धर से शादी कर ली। यह शादी मंडी हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न हुई। शादी होते ही उनके जीवन मे खुशखबरी लेकर आई। वह अब अक्षय कुमार अभिनीत ओह माई गॉड 2 में दिखेंगी। वह जल्दी ही शूटिंग को शुरू करेंगी। खबरों की माने तो शूटिंग 2021 के अंत मे शुरू हो जाएगी। फ़िल्म में अक्षय कुमार और यामी के अलावा पंकज त्रिपाठी भी दिखेंगे। फ़िल्म को आदित्य रॉय निर्देशित कर रहे है। 

यह फ़िल्म परेश रावल अभिनीत ओह माई गॉड की सीक्वल है। इसे उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया था। 

शुक्रवार, 14 मई 2021

सलमान खान ने ली कोविद 19 वैक्सीन की दूसरी ख़ुराक!

सुपरस्टार सलमान खान ने आखिरकार कोविद 19 कोरोना वायरस की दूसरी खुराक अर्थात डोज़ भी ले ली। 55 वर्षीय सलमान खान अपने भाई सोहैल खान के साथ दादर के एक वैक्सीनेशन केंद्र पर शुक्रवार को दिखे। सलमान खान के पूर्ण वैक्सीनेशन होने पर बधाई और सुप्रभात चित्रनागरी भी यही आशा करती है कि आप सभी भी एक सुपरस्टार से प्रेरणा लेकर अपना वैक्सीनेशन जल्दी करवाये।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...