मंगलवार, 14 जून 2022

ब्रह्मस्त्र में मेरी और रणबीर की जोड़ी जादुई होगी: आलिया भट्ट

नए नवेली शादीशुदा जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अब फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ में दिखेगी। फ़िल्म का ट्रेलर आज 15 जून को सार्वजनिक होगा। पहले फ़िल्म के पोस्टर के आते ही, दोनों के प्रशंसक फ़िल्म को लेकर उत्साहित हैं। अयान मुखर्जी निर्देशित फ़िल्म में इन दोनों के अलावा, अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय, नागार्जुन भी विशेष भूमिका में हैं। 

एक साक्षात्कार के दौरान, आलिया ने रणबीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि में बहुत खुश हूं कि हम दोनों इस तरह की फ़िल्म से पहली बार साथ मे आ रहे हैं। पहले में सोचती थी कि हम दोनों कैसे साथ मे फ़िल्म में आएंगे। लेकिन ब्रह्मास्त्र की अवधारणा के समय से ही मैं और अयान की पहचान हुई और मुझे इस फ़िल्म का आफर दिया। उस समय मेरी इतनी खास पहचान नही बनी थी। उन्होंने मुझपर विश्वास किया, ये मेरे लिए बड़ी बात थी। 

आगे आलिया ने बताया कि मैं पहले ऐसा महसूस करती थी कि जब भी मैं और रणबीर साथ मे आएंगे तो मैजिकल होगा। वास्तव में यह उससे से ज्यादा हो गया। हम दोनों ने इसके लिए बहुत मेहनत की। 

कल दोनों ने फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर के सार्वजानिक होने की घोषणा की। फ़िल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...