मैं आज भी आमिर खान को धौंस दिखाती हूँ, एक कार्यक्रम में फ़ातिमा सना शेख़ ने कहा!
हाल ही में फ़ातिमा सना शेख़ और आमिर खान मामी 19वें मुम्बई फ़िल्म फेस्टिवल में उपस्थित थे। आमिर खान ने 3 पीस सूट में थे और फ़ातिमा सफेद परिधान में गजब ढा रही थी।
फ़ातिमा और आमिरकी अगली फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान सिनेमा घरों में प्रदर्शन के लिए तैयार हैं| दोनों प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं| जब उनसे पुछा गया कि फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के बारें में क्या विशेष था| फातिमा सना शेख़ ने कहा कि यह बहुत विशेष हैं| मैं बहुत ही किस्मत वाली हूँ कि मुझें आमिर जैसे महान के साथ काम करने मिला| मैं उनके साथ काम करने के लिए हमेशा उत्सुक रहती हूँ| वह बहुत ही गज़ब के सह कलाकार हैं| मैं अभी भी उन पर अपनी धौंस जमाती हूँ|
फ़ातिमा ने हाल ही में आमिर के परिवार के साथ ईद मनाई थी| फ़ातिमा को फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान में लेने का कारण आमिर को बताने की अफ़वाह थी| इस पर किरण राव ने बताया कि यह एक बड़ी फिल्मथी | इसकी कास्टिंग योग्यता के आधार पर की गई थी| इसमें किसी तरह का जोखिम ले सकते थे| आमिर, आदि और विक्टर ने इसकी कास्टिंग निर्धारित की थी| यह बहुत ही अच्छी पसनद थी|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें