आजकल की अभिनेत्रियों को ज्यादा अवसर है, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा।

हाल ही में शर्मिला टैगोर को पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री की और से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान शर्मिला ने बताया कि हमारे समय की तुलना में आजकल की अभिनेत्रियों को ज्यादा अवसर हैं।

उन्होंने आगे बताया कि हमारे समय में अच्छा रोने से ज्यादा कुछ भी बेहतर नही था। हम सभी असहाय दिखते थे। इसलिए सोचती हूँ कि आजकल की अभिनेत्रियां ज्यादा मज़े करती हैं।

72 वर्षीय अमर प्रेम की अभिनेत्री ने आगे बताया कि पहले की अभिनेत्रियां बुरा नही दिख सकती थी। इसलिए हेलेन ने बहुत आनंद उठाया। अभिनेत्रयों की जिंदगी इतनी उत्साहजनक नही थी। किन्तु आजकल की अभिनेत्रियों को ज्यादा अवसर हैं।

शर्मिलाजी ने आगे बताया कि पहले हम एक समय में 3 से 4 फिल्में एक साथ किया करते थे, तो निरंतरता रखना संभव नही था। लेकिन आजकल आमिर खान वजन घटा लेते है और बड़ा लेते हैं, ऐसा हम सभी नही कर सकते थे।

शर्मिलाजी के अनुसार उनकी मनपसंद फिल्में सफर और मौसम है और पसंदीदा अभिनेता शशि कपूर हैं। भले ही उन्होंने सबसे ज्यादा काम धर्मेन्द्र और राजेश खन्ना के साथ किया हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!