प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका गिरिजा देवी का निधन!

प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका और पद्म विभूषण विजेता गिरिजा देवी का हृदय घात से मंगलवार को कोलकोता में एक अस्पताल में निधन हो गया।

गिरिजा देवी 88 वर्ष की थी। उनकी एक बेटी हैं। उन्हें हृदय में परेशानी के चलते बीएम बिरला रिसर्च सेन्टर कोलकोता में भर्ती कराया गया। उन्हें हृदय घात के चलते जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया था।

अस्पताल के वक्तव्य के अनुसार जब गिरिजा देवी को अस्पताल लाया गया था, तब उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक थी। उन्हें सीसीयू में लगातार देखरेख में रखा गया था। लेकिन उनका रात 8.45 को देहावसान हो गया।
ठुमरी की रानी के नाम से प्रसिद्ध ज़मीदार परिवार में 8 मई 1929 में बनारस में जन्मी गिरिजा देवी ने बहुत ही कम उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्हें 1972 में पद्म श्री, 1989 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर गिरिजा देवी के निधन पर परिवार को सांत्वना दी।

हमारी ओर से उनके निधन पर परिवार के प्रति संवेदना और सांत्वना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!