गुरुवार, 22 जून 2017

गुलाब जामुन के लिए ऐश्वर्या की असमंजस!


पूर्व में खबरें व्याप्त थी कि बहुत समय बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन फिर से एक साथ अनुराग कश्यप की फ़िल्म गुलाब जामुन में रोमांस करते नज़र आ सकते हैं। इस बात के लिये दोनों ने मीडिया में पुष्टि भी की थी।

पूर्व में ऐश्वर्या ने फ़िल्म की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें फ़िल्म गुलाब जामुन के लिए संपर्क किया गया हैं। बाकी की बातें हमें पता नही। हमने स्क्रिप्ट सुनी हैं। बस इस बारें यही सब हैं। 

अभिषेक बच्चन ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि मुझे और ऐश्वर्या को गुलाब जामुन के लिए संपर्क किया गया हैं। बाकी बातचीत चालू हैं। स्क्रिप्ट सुन चुके हैं। हम जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगें। मैं बहुत ही अंधविश्वासी हूँ, इसलिए आगे की जानकारी फिल्म की आधिकारिक दस्तावेज पूरे होने के बाद बताऊंगा| 

हाल ही ख़बरों से लगता हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में देखने के लिए प्रशंसकों को इन्तजार करना पड़ेगा, क्योंकि सूत्रों की माने तो ऐश्वर्या की अगली फिल्म अनिल कपूर के साथ फन्नी खान रहेगी| उसके बाद उनकी अगली फिल्म मणिरत्नम के साथ रहेगी|  उन्होंने फिल्म गुलाब जामुन की स्क्रिप्ट में कुछ परिवर्तन करने को कहाँ हैं| उसके बाद वो निर्णय करेंगी कि फिल्म करना हैं या नहीं|  

श्रीदेवी की बेटी जहान्वी को चाहिए अपने पिता जैसा व्यक्ति अपनी जिंदगी में!




श्रीदेवी इस समय अपनी आनेवाली फ़िल्म मोम के प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। इस फ़िल्म को रवि उदयवर निर्देशित कर रहे हैं और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फ़िल्म में श्रीदेवी के अलावा   अक्षय खन्ना, अभिमन्यु सिंह, सजल अली, अदनान सिद्दीकी आदि मुख्य भूमिका में हैं।

फ़िल्म में श्रीदेवी दो बेटियों की माँ बनी हैं। वह असली जिंदगी में भी दो बेटियाँ ख़ुशी और जहान्वी हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में श्रीदेवी ने बताया कि हमारे परिवार में बहुत प्यार है और एक दूसरे के बीच बहुत लगाव और स्नेह हैं। श्रीदेवी ने बताया कि जहान्वी कहती हैं कि उसको अपने पिता के जैसे गुणों वाला व्यक्ति अपनी जिंदगी में चाहिए।

श्रीदेवी ने आगे बताया कि मेरे माँ-बाप की मृत्यु के बाद बोनी कपूर ही मेरे माँ, बाप और पति हैं। हमारी शादी को 22 साल हो गए हैं। लोग कहते है कि आज भी यदि मेरे बारें में बोनी के सामने कोई जिक्र होता है, तो उनकी आंखों में चमक आ जाती हैं। मैं इसका क्रेडिट लेती हूँ। इसके मैंने बहुत मेहनत की हैं। हम एक दूसरे की टांग भी खींचते रहते हैं। जहान्वी कहती हैं कि उसे अपनी जिंदगी में अपने पिता जैसा आदमी चाहिए।

सूत्रों की माने तो, हाल ही में जहान्वी की करण जौहर के तीन फिल्मों की सहमति बनी हैं। अब आगे देखते है कि जहान्वी अपनी श्रीदेवी जैसी ताजगी और चुलबुलापन वाला अभिनय करने में सक्षम होगी या नही।

बड़े बड़े सितारें सलमान अभिनीत ट्यूबलाइट की स्क्रीनिंग पर आए!

सलमान खान ने फ़िल्म ट्यूबलाइट की स्क्रीनिंग के लिए बड़ा आयोजन किया। फ़िल्म स्क्रीनिंग के उपलक्ष्य पर सलमान के खास दोस्त और शुभ चिंतक उपस्थित थे। सभी बॉलीवुड के दोस्तों ने उन्हें फ़िल्म के प्रदर्शित होने पर सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। 

स्क्रीनिंग में उपस्थित बॉलीवुड सितारों में सुनील शेट्टी, आथिया शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति जिंटा, सूरज पंचोली, गोविंदा,  मनीष पॉल, अनिल कपूर, मतीन रे तंग, डीनो मोरिया, अंगद बेदी, कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान, सुहाना खान, कबीर खान, मिनी माथुर, इम्तियाज़ अली, गोविंदा आदि शामिल थे।












बुधवार, 21 जून 2017

रणबीर कपूर को शाहरुख से फ़िल्म का शीर्षक सुझाने के लिए मिले 1000 रुपये बोनस में!

रणवीर कपूर इस समय अपनी आने वाली फ़िल्म जग्गा जासूस के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ उनकी पूर्व प्रेमिका कटरीना कैफ भी हैं। इस फ़िल्म का पिछले साल ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिसपर नए तरीके के फ़िल्म चरित्रों पर चारों ओर से प्रशंसा मिली थी।

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान रणबीर ने बताया कि ट्रेलर मीडिया में आने के बाद सबसे पहले शाहरुख खान ने फ़ोन करके कुछ नया करने के लिए बधाई दी थी।

रणबीर ने आगे बताया कि ट्रेलर लॉन्च के बाद सबसे पहले शाहरुख ने और उसके बाद अनुराग बसु दादा ने फोन किया। वह बॉलीवुड में अलग तरह की फ़िल्म के लिए ख़ुश और उत्सुक दिखें। वो जिस तरह से प्यार और प्रशंसा करते है, वह उनकी दयालुता को दिखाता हैं। बॉलीवुड के किंग और बादशाह के द्वारा इस तरह की प्रशंसा मिलना, विश्वास बढ़ाने वाली बात हैं।

रणबीर ने फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल के टाइटल को सुझाने पर शाहरुख द्वारा 5000 रुपये के इनाम के लिए धन्यवाद किया।

जब हाल ही में इम्तियाज़ के जन्मदिन पर शाहरुख, रणबीर से मिले तो उन्होंने रणबीर के लंबित टाइटल सुझाने के 5000 रुपये के अलावा 1000 रुपया बोनस दिया। इस पर रणबीर ने कहा कि मैं शाहरुखजी का धन्यवाद करना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने अपना वचन निभाया और मेरा लंबित रुपया दिया। जब हम इम्तियाज़ की पार्टी में मिले तो उन्होंने मुझे लंबित पैसा का याद दिलाया और मुझे 5000 की जगह 6000 रुपये दिए। उन्हें मुझे 1000 रुपये बोनस दिया। इसलिए बहुत बहुत धन्यवाद।

रणबीर की अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म जग्गा जासूस 14 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी।

अक्षय कुमार नही कर रहे हैं, नरेंद्र मोदी बायोपिक!

आजकल बॉलीवुड में बायोपिक फिल्में बनाने का दौर चल रहा हैं। फिल्मकारों को किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की जिंदगी पर फ़िल्म बनाना फायदेमंद साबित हो रहा हैं। क्योंकि उस व्यक्ति की उपलब्धि और उसके नाम के कारण फ़िल्म शुरू होने के पहले ही मीडिया में चर्चा का विषय बन जाती हैं। इन बायोपिक फिल्मों मि कतारों में हिट फिल्में जैसे मिल्खा सिंह, रुस्तम, नीरजा आदि हैं।

हाल ही में खबरें आई कि अक्षय कुमार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर आधारित बायोपिक कर रहे हैं। एक निज़ी सूत्र के अनुसार अक्षय कुमार का आज के समय में भारतीय जनमानस पर प्रभाव और समाजसेवी पहचान, मोदीजी की बायोपिक के लिए उन्हें आदर्श कलाकार मानती हैं।

इस अफवाह को तब बल मिला जब सेंसर बोर्ड के चैयरमेन ने कहा कि मैं अक्षय के अलावा किसी दूसरे को मोदीजी के रोल को निभाने के लिए उपयुक्त नही समझता। क्योंकि अक्षय की बेदाग़, आदर्श से युक्त और दूरदर्शी सोचवाली छवि हैं। ये भी देखने की बात है कि वो किस तरह सामाजिक सुधार वाली फिल्में जैसे टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमेन कर रहे हैं। वी शान्ताराम और गुरुदत्त भी इस तरह सामाजिक सुधार वाली फिल्मों से जुड़े हुए थे। अक्षय कुमार भी मोदीजी के समान नीचे से ऊपर आकर राष्ट्रीय स्तर के स्टार बने। इसलिए हम मोदीजी जैसे ताकतवर व्यक्त्वि के लिए अक्षय में बायोपिक के लिए संभावना देख रहे हैं।

एक मीडिया से ज़ुड़े सूत्र की माने तो यह केवल अफ़वाह हैं। वह मोदीजी से संबंधित कोई भी फ़िल्म नही कर रहे हैं। इसमें कोई सच्चाई नही हैं।

वर्तमान में अक्षय 11 अगस्त को सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। साथ ही में वह ट्विंकल खन्ना निर्मित फ़िल्म पैडमैन की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म में उनके अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर हैं। इसमें अमिताभ बच्चन भी मेहमान कलाकार के रूप में दिखेंगें।

मंगलवार, 20 जून 2017

सलमान ने अक्षय को तीनों खान से बड़ा सितारा बताया!



वर्तमान में सलमान खान को राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के बाद बॉलीवुड का महानायक कहा जाता हैं। किन्तु सलमान के लिये सुपरस्टार के मायने कुछ ओर होते हैं। वह इस वक़्त अक्षय कुमार को अपने, शाहरुख और आमिर से ऊपर मानते हैं। सलमान की नज़र में सही मायने में अक्षय कुमार सुपरस्टार हैं|  

सलमान खान ने अक्षय की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में मुझे, शाहरुख़, आमिर और अक्षय कुमार को सुपरस्टार माना जाता हैं| किन्तु ऐसा नहीं हैं| हम बहुत कम फिल्में करते हैं|  मैं साल में २ फिल्में करता हूँ, आमिर तीन साल में एक फिल्म करता हैं, जबकि अक्षय कुमार साल में ३ से ४ फिल्में करता हैं| तो आप लोगों को थोड़ा गणित पर ध्यान देना चाहिए|  अक्षय इतनी मेहनत करता हैं और रुपया कमाता हैं| अक्षय ही सबसे बड़ा स्टार हैं क्योंकि वह प्रोडक्शन कम्पनियों, कई फिल्म यूनिट और कई निर्देशकों को हर चार महीने में काम उपलब्ध कराता हैं और उनकी सहायता करात हैं| 

सलमान से जब पूछा कि आप ज्यादा फिल्म क्यों नहीं करते, तब जवाब में सलमान ने कहा कि मैं ऐसा करता था|  मैं सोचता हूँ कि केवल अक्षय ही हैं, जो केवल यह बात अच्छे से समझता हैं| पहले हम तीन चार लाख के लिए इतनी ज्यादा मेहनत करते थे, किन्तु अब करोड़ों के लिए अब उतनी मेहनत नहीं करते हैं|  

सलमान का अक्षय को सुपरस्टार मानना कहाँ तक सही हैं| अपने विचार दीजिये| 

मुबारकां में मेरे रोल जैसा आजतक नही देखा होगा, अर्जुन कपूर ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा!



अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म मुबारकां में एक बार फिर डबल रोल में दिखेंगे। यह एक संयोग ही है कि उनके ख़ास दोस्त वरुण धवन की डबल रोल वाली फिल्म जुड़वा 2 भी आ रही हैं। अब दोनों डबल रोल वाली फिल्म की तुलना होना स्वाभाविक हैं।

फ़िल्म के ट्रेलर लांच पर अर्जुन कपूर ने फिल्मों की तुलना वाली बात पर कहा कि मुबारकां मेरा रोल थोड़ा हटके हैं और आजतक अपने ऐसा रोल कभी फ़िल्म इतिहास में देखा नही होगा।

अर्जुन ने आगे कहा कि पहले आप को समझना होगा कि मैं अनिल कपूर जी का भांजा भी हूँ और भतीजा भी। आप मेरे डबल रोल में कुछ नयापन पायेंगे।

अर्जुन ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की तुलना पसंद नही हैं। वरुण मेडॉ खास दोस्त हैं और हम लोग केवल अच्छी मनोरंजक फिल्में बनाना चाहते हैं। फिल्में अपने नएपन के कारण दर्शकों को भाती है तो अच्छा हैं।

फ़िल्म के पोस्टर में अनिल कपूर परिवार की सेल्फी लेते हुए दिखाए गए हैं, जिसमें इलियाना डिक्रूज, आथिया शेट्टी और अर्जुन के जुड़वाँ अवतार करण और चरण दिख रहे हैं। 


मिलन लुथरिया को फर्क नही पड़ता है, फ़िल्म बादशाहों का वन्स अपॉन ऐ टाइम इन मुंबई से तुलना से!



निर्देशक मिलन लुथरिया 2010 में गैंगस्टर फ़िल्म वन्स अपॉन आ टाइम इन मुम्बई लेकर आये थे। यह फ़िल्म सफल रही थी। इस फ़िल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी छा गए थे। 

मिलन फिर से अपनी पुरानी फ़िल्म के दो कलाकार अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ विद्युत जममवाल, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा के साथ 6 गैंगस्टर वाली फिल्म बादशाहों के साथ आ रहे हैं। दोनों ही फ़िल्म गैंगस्टर आधारित होने पर दोनों में तुलना होना स्वाभाविक हैं। जब इस संबंध में मिलन से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि लोगो को बादशाहों का हैंगओवर वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई में दिख रहा है, तो ठीक हैं। मैं दोनों फ़िल्म में किसी भी प्रकार की तुलना से नही डरता। दोनों फ़िल्म की कहानियां बिल्कुल ही अलग हैं।

फ़िल्म बादशाहों 6 गैंगस्टर की कहानी हैं, जिसमे 1975 की इमरजेंसी के दौरान एक बड़ी डकैती या चोरी को दिखाया गया हैं।हाल ही में सार्वजनिक हुए फ़िल्म के ट्रेलर से फ़िल्म के अच्छे होने की उम्मीद बढ़ती हैं।


फिल्म मुबारकां का ट्रेलर में सभी सितारे छाये! देखिये और आनंद लीजिये!


फिल्म मुबारकां का ट्रेलर लांच हो गया| फिल्म ट्रेलर लांच पर  फिल्म की मुख्य कलाकार अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज़ और अथिया शेट्टी  थे|  


शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की प्यार से भरी सेल्फी, सीधे लंदन से!

हाल ही में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ एक शादी में शामिल होने लंदन गए हुए थे|  दोनों ही शादी के कार्यक्रम के अनुसार अपने पारम्परिक कपड़ो में बहुत ही सुन्दर दिख रहे थे|

मीरा ने फ्लोरल अनारकली पहना हुआ था, साथ में कंधे के ऊपर बहुत ही सुन्दर दुपट्टा ओढे हुए थी| कुंदन और सोने के इयररिंग्स के साथ चोकर स्टाइल का नेकलेस पहने हुए थी| शाहिद ने विशेष तौर पर डिज़ाइन कराई हुए अचकन पहनी हुई थी, साथ में कला चश्मा पहने हुए थे|

शाहिद ने मीरा के साथ शादी की पोशाकों में बहुत सुन्दर फोटो इंस्टाग्राम पर साँझा किया|  देखिये और अपने विचार लिखिए|  

सोमवार, 19 जून 2017

सोनम कपूर जर्मन बॉलीवुड पत्रिका के कवर पेज पर!

अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी फैशन स्टाइल और कातिलाना लुक से कई पत्रिकाओं के कवर पेज को सुशोभित कर चुकी हैं। हाल ही में, उन्हें जर्मनी की बॉलीवुड पर आधारित पत्रिका इश्क़ के कवर पेज पर कातिलाना साड़ी अवतार में देखा गया।

सोनम कम मेकअप के साथ, सुंदर से इयररिंग पहने हुए साड़ी अवतार में दिख रही हैं। फ़ोटो के पार्श्व में समुद्र दिख रहा हैं। पत्रिका के कवर पेज सोनम सुंदर दिख रही हैं। इस पत्रिका में इसके पहले शाहरुख खान, हृतिक रोशन, ऎश्वर्या और कटरीना भी कवर पेज पर आ चुके हैं।

श्रीदेवी चाहती है कि बेटी जहान्वी करें शादी, न कि अभिनय!





बॉलीवुड जगत में बहुत सारे सितारा पुत्र पुत्री चकाचोंध भरी फिल्मी दुनिया में पदार्पण करने को तैयार हैं। सैफ और अमृता की पुत्री सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ आ रही हैं। वही शाहिद के भाई ईशान खट्टर, माजिद मजीदी की बियॉन्ड द क्लाउड्स से डेब्यू करेंगें।

खबरों की माने तो श्रीदेवी की बिटिया जहान्वी कपूर अपना डेब्यू करण जौहर की हिंदी में बनने वाली फिल्म सैराट से करेंगीं। इसमें उनके हीरो शाहिद के भाई ईशान रहेंगें। जहान्वी ने फ़िल्म की तैयारी भी चालू कर दी हैं।
यदि सितारों की दिल की बात सुने तो वह अपने बच्चों के लिए फ़िल्म जैसा ख़तरे वाला कैरियर नही चाहते है। इसी बात के के संदंर्भ में सैफ ने कहा था कि कोई भी माँ बाप बच्चों के लिये फ़िल्म वाली जिंदगी नही चाहता हैं। इसी बात से सहमत होते हुए श्रीदेवी ने कहा कि वह जहान्वी को शादी करके अपनी खुशी के साथ जिंदगी बिताना देखना चाहती हैं।

विश्वश्त सूत्रों की माने तो श्रीदेवी ने जहान्वी के फिल्मी कैरियर के बारें में बताते हुए कहा कि जहान्वी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 करना चाहती थी। पहले मैंइसके पक्ष में नही थी। मैं यह नही सोचती कि यह बुरा व्यवसाय हैं। मैं इसी दुनिया की देन हूँ। किन्तु माँ बाप होने के नाते, मैं उसे शादी करते हुए देखना चाहती हूँ। किन्तु बच्चों की खुशी भी मेरे लिए मायने रखती हैं। वह एक अभिनेत्री के रूप में अच्छा करेंगी तो मुझे गर्व महसूस होगा।

श्रीदेवी ने आगे कहा कि पहले मैं जहान्वी और खुशी को सामाजिक कार्यक्रमों और फ़िल्म प्रीमियर पर लेकर जाती थी, किन्तु लोग सोचते थे कि मैं अपनी बेटियों को प्रोमोट कर रही हूँ। जबकि ऐसी कोई बात नही थी। मुझें उन्हें साथ में ले जाना गौरान्वित माँ का अहसास देता था। किन्तु दुनिया ने मुझे गलत रूप में लिया।

रविवार, 18 जून 2017

जब तक मैं अपने संबंधों को उजागर नही करती, तब तक अकेली हूँ, परिणीति ने कहा!

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने निज़ी प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सामन्यतः उनका नाम फिल्मकार मनीष शर्मा से जोड़ा जाता हैं। परिणीति ने इस सब बातों को अफवाह कहते हुए सिरे से ख़ारिज कर दिया।

एक साक्षात्कार के दौरान परिणित से पूछने पर कि वह अपने प्रेम संबंधों को छुपाये रखने के लिये कितना प्रयास करती हैं तो इस बात पर उन्होंने कहा कि यह कोई प्रयास नही हैं, बस समय की बात हैं। मैं कोई राज छुपाने वाली लड़की नही हूँ। मैं बहुत ही खुले विचार वाली लड़की हूँ। किन्तु अभी मैं महसूस नही करती कि सभी बातें सार्वजनिक की जाए। जब समय आएगा तब मैं अपनी प्रेम संबंधों के बारें में खुलासा करूंगी।

जब परिणीति से पूछा कि आपका वर्तमान संबंधों की स्थिति क्या हैं, तो वह बोली कि मैं तब तक अकेली हूँ, जब तक मैं अपने संबंधों का खुलासा नहीं करती हूँ| 

जब परिणीति से प्यार के बारें में गहराई से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं अभिन्यु वाला प्यार पसंद करती हैं, जिसे आयुष्मान खुराना ने फिल्म मेरी प्यारी बिंदु में निभाया हैं| वह बहुत रोमांटिक टाइप का प्यार था| उसमें लड़का अपनी प्रेमिका को बचपन से लेकर मरते दम तक प्यार करता हैं| मैं इस तरह के लंबे वक़्त तक स्थिर रहने वाले प्यार पर विश्वास कार्ति हूँ|  मैं एक दो दिन वाले प्यार में विश्वास नहीं करती हूँ| 

आयुष्मान खुराना बने द पियानो प्लेयर!

हाल ही में आयुष्मान खुराना ने द पियानो प्लेयर फ़िल्म की शूटिंग चालू की। इस फ़िल्म को निर्देशक श्रीराम राघवन निर्देशित कर रहे हैं।

इस फ़िल्म के फर्स्टलुक को सोशल मीडिया पर साँझा करते हुए लिखा कि मैंने मैच छोड़ा किन्तु मैंने कुछ अच्छा शुरू किया। पूना आफिस में पहला दिन बहुत शानदार रहा। द पियानो प्लेयर की शूटिंग #शूटबीगिन्स। फर्स्टलुक में आयुष्मान को दाड़ी में पियानो को बजाते दिखाया गया है और पास में एक बिल्ली को दिखाया गया हैं।

इस फ़िल्म से आयुष्मान पहली बार अभिनेत्री तब्बू के साथ अपनी जोड़ी बना रहे हैं।

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...