मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017

प्रियंका चोपड़ा ने महिलावाद की असली परिभाषा बतलाई!


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी फ़िल्मों, शो और सामाजिक कार्यों  को लेकर छाई हुई हैं। जहाँ कई महिलाये अपने आप को महिलावादी कहने पर ऐतराज़ जताती है, वही दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा को महिलावादी कहलाने में गर्व महसूस होता हैं।

हाल ही के एक वार्ता के दौरान प्रियंका ने बताया कि मैंने मेरे के दोस्तों को ये कहते सुना हैं कि मैं इतनी ज्यादा महिलावादी नही हूँ। मुझें यह बात समझ नही आती। यदि मैं कहूँ तो महिलावाद को इसलिए बढ़ाया गया, क्योंकि औरतों के पास अधिकार नही थे। उस समय पुरुषवाद क्यों नही था, क्योंकि उनके पास अधिकार थे।

प्रियंका के अनुसार महिलावाद का असली मतलब है औरतों को वही स्वतंत्रता, जिसका पुरूषों ने वर्षो से आनंद उठाया हैं। प्रियंका ने कहा कि महिलावाद का मतलब यह है कि हमारे लिये निर्णय को परखे बिना हमें अवसर देना। हमें वैसी ही स्वतन्त्रता चाहिये, जिसका वर्षों से पुरुषों ने लुफ़्त उठाया हैं।

वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा रोम में कुण्टिको के सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...