फिल्म में वह चंपक बंसल यानी इरफान खान की बेटी की भूमिका में हैं। इरफान खान की उदयपुर में घसीटा राम मिठाई वाला नामक दुकान चलते हैं। फिल्म में इरफान खान को अपने बेटी के सपने को पूरे करने के लिए कई पापड़ बेलते हुए दिखाए गए हैं।
राधिका मदान ने इरफान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि इरफान सर काम के दौरान बहुत ही सहज रहते हैं। लगता नहीं कि वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं। वहीं करीना के साथ काम करने बारे कहा कि वह बहुत ही वार्म और क्यूट हैं। में उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।