बुधवार, 11 अक्टूबर 2017

बिग बी का जन्मदिन बड़े केक और पटाखों के साथ मालदीव्स में मनाया!












महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में 75 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन मुम्बई में न मनाकर, मालदीव्स में मनाया। वह एक दिन पहले ही अपने परिवार के साथ मालदीव्स के लिए निकल गए थे। उनके साथ बहू ऐश्वर्या, पोती आराध्या, बेटा अभिषेक, बेटी श्वेता और नातिन नव्या थी। उन्होंने मालदीव्स में वही रिसोर्ट चुना था, जहाँ पर पिछले वर्ष अभिषेक बच्चन का जन्मदिन मनाया गया था।

अमिताभ के परिवार में अभिषेक, ऐश्वर्या और स्वेता ने पहले से ही मालदीव्स में जन्मदिन मनाने की योजना बनाई थी। इस बात से महानायक अमिताभ बच्चन अनभिज्ञ थे। जन्मदिन की योजना में एक बड़ा केक, पटाखें और देर रात्रि बीच पार्टी थी। इस अवसर पर बिग बी के पोते अगस्त्य अनुपस्थित रहे, क्योंकि वह पढ़ाई के सिलसिले में लंदन में हैं।

इस अवसर पर अन्य गतिविधियों में यॉट पार्टी और पानी के खेल शामिल थे।

हमें बच्चन ट्विटर हैंडलर से पटाखों से लिखें हैप्पी बर्थडे का फोटो  मिला है, जिसमें पार्श्व में बिग बी दिख रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...