क्या कंगना रानाउत बनेंगीं दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानाउत पिछले कुछ महीनों से कई विवादों के चलते चर्चा में बनी हुई थी। किन्तु इस बार उनका नाम अच्छे काम के लिए सामने आया हैं। खबरों की माने तो वह दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा की जीवनी पर बन रही बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभा सकती हैं। अरुणिमा सिन्हा एक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी थी। 2011 में उन्हें चलती ट्रेन से कुछ चोरों ने बाहर फेंक दिया था, जिसके कारण वह अपने पैर गंवा चुकी थी। पैरों से अपंग होने के वाबजूद कई परेशानियों को झेलते हुए उन्होंने माउंट एवेरेस्ट की चोटी को पर्वतारोहण करते हुए छुआ। यह आज भी कई दिव्यांगों और युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हैं। 

सूत्रों की माने तो कंगना रानाउत इस समय अपनी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झाँसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। किंतु फ़िल्म निर्माता के अनुसार मुख्य रोल के लिए कृति सैनन या कंगना रानाउत में से किसी एक को चुना जा सकता हैं। कंगना का मणिकर्णिका की शूटिंग के चलते व्यस्तम कार्यक्रम हैं। इसलिए निर्माता असमंजस में हैं। अंत में मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री का फैसला अरुणिमा को लेना हैं।

सूत्रों की माने तो अरुणिमा पर फरहान अख्तर फ़िल्म बना सकते हैं। अरुणिमा के अनुसार 18 मई को फरहान अख्तर मुझसे मिलने मेरी जिंदगी के संघर्षों पर फ़िल्म बनाने के प्रस्ताव को लेकर आये थे। मैंने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया हैं। फरहान मुझसे कहा कि वह भाग मिल्खा भाग की तरह उनकी जिंदगी के संघर्षों की कहानी फ़िल्म के माध्यम से दुनिया के सामने लाना चाहते है, ताकि लोग मेरी जिंदगी से प्रेरणा ले सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!