परिणीति चोपड़ा मरते दम तक खड़ी रहेंगीं, अर्जुन कपूर के बचाव में?

वर्तमान में परिणीति चोपड़ा अपनी हाल ही में आई फ़िल्म गोलमाल अगेन की सफलता का आनंद उठा रही हैं। वर्तमान में परिणीति के पास बहुत सी अच्छी फ़िल्में है।

एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप पूरी फिल्म की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने तैयार है तो परिणीति ने कहा कि मैं बहुत ही यथार्थवादी हूँ। मुझें मेरी फिल्म जगत में अपनी स्थिति की हकीक़त पता हैं। यदि मैं जिम्मेदारी लेने सकने तक वाली स्टार हूँ, तो मैं ज़िम्मेदारी लूंगी। मैं लक्ष्य प्राप्त करने वाली व्यक्ति हूँ। मैं नही कर सकती , तो किसी का पैसा बर्बाद करने का मेरा कोई इरादा नही। कोई फ़िल्म में 30 करोड़ लगाएगा और फ़िल्म नही चलेगी तो वह गड्ढे में चला जायेगा। मैं इसकी जिम्मेदारी नही लेना चाहती हूँ। आज के समय में मेरे लिए जो अच्छा है, वह मैं कर रही हूँ।

वर्तमान में वह अर्जुन कपूर के साथ संदीप और पिंकी फरार कर रही हैं। उनसे जब अर्जुन से संबंधों के बारें में पूछा तो परिणीति ने कहा कि वह मेरे पहले सहकलाकार है। वह मेरे पहले हीरो थे। हम दोनों का अजीब सा रिश्ता है। हम दोनों एक दूसरे के लिए कुछ भी अच्छा नही कहेंगें। लेकिन हम जानते है कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। और दूसरी बातों में हम दोनों एक दूसरे को जन्मदिन पर कॉल करते है, किन्तु एक दूसरे को कभी हैप्पी बर्थडे नही कहते है, बल्कि जिंदगी के बारें में बातें करते हैं। इसे किसी व्यक्ति के लिए प्यार और विश्वास ही कह सकते है। यदि कोई अर्जुन के खिलाफ नकारात्मक बोलेगा तो मैं उसका बचाव करने के लिए मरते दम तक खड़ी हो जाऊंगी। वह मेरे जिंदगी के ख़ास लोगों में से एक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!