प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जैक' सनडेन्स फ़िल्म महोत्सव में!

अंतराष्ट्रीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के बीच अच्छा संतुलन बनाये रखा हैं। अब उनकी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ए किड लाइक जैक सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार हैं। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड के नामी कलाकार जैसे जिम पारसंस, क्लेयर डेंस और ओकताविया स्पेंसर हैं।
खबरों की माने तो फ़िल्म ए किड लाइक जैक को सनडेंस फ़िल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इस फ़िल्म के फ़िल्म महोत्सव में जाने पर इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट में लिखा कि जब मैंने ए किड लाइक जैक की स्क्रिप्ट पड़ी थी, तो मैं तुरंत समझ गई थी कि यह वही कहानी है, जिसका मुझें हिस्सा होना चाहिए था। यह ऐसी कहानी थी, जिसे कहने और दिखाने की जरूरत थी। अब यह सनडेंस के लिए चुनी गई हैं। मैं हमारे द्वारा बनाई गई इस छोटी सी फ़िल्म को देखने के लिए इंतजार नही कर सकती हूँ।

वर्तमान में प्रियंका हॉलीवुड के अन्य प्रोजेक्ट जैसे फ़िल्म इजन्त इट रोमांटिक और टीवी शो कुण्टिको के सीजन 3 के एपिसोड में व्यस्त हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!