हृतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दिखेंगें पहली बार फ़िल्म में साथ!

हाल ही में यश चोपड़ा की जन्म वर्षगाँठ थी। यशराज फिल्म्स का ट्विटर हैंडलर कुछ जिग्यासा वाले ट्वीट कर रहा था।

ट्विटर पर लिखा कि आज यशराज जी की जन्म वर्षगाँठ है। आज कुछ बड़ा, कुछ विशेष और जो अभी तक सुना नही होगा, घटने वाला है।

बाद में इन्ही ट्वीट्स से संबंधित ट्वीट में टाइगर श्रॉफ ने लिखा कि हृतिक सर्, आप मेरे गुरु है, किन्तु कब खेल बदल जाये, कह नही सकते।

इस ट्वीट के जवाब में हृतिक ने लिखा कि गुरु के पास एक ऐसी युक्ति होती है, जो कभी भी अपने शिष्य को नही सिखाता।

बाद में यशराज के ट्विटर हैंडलर पर लिखा कि हम पेश कर रहे हैं, टाइगर और हृतिक को यशराज की अगली फिल्म में। सिद्धार्थ आनंद इसको निर्देशित करेंगें। 25 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

हृतिक रोशन की यशराज में वापसी 11 वर्षो बाद हो रही हैं। इसके पूर्व में धूम 2 फ़िल्म साथ में कई थी। टाइगर के लिए यशराज के साथ पहली फ़िल्म होगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!