ऐश्वर्या और संजय लीला भंसाली की गुपचुप मुलाक़ात!

ऐश्वर्या राय बच्चन और संजय लीला भंसाली जी दोस्ती बर्षों पुरानी है। दोनों के आत्मिक संबंध सर्वविदित हैं। दोनों पहली बार वर्ष 1999 की फ़िल्म दिल दे चुके सनम के दौरान मिले। तभी से उनकी दोस्ती जगज़ाहिर है। फिर वर्ष 2000 में फ़िल्म देवदास आई, उसके बाद वर्ष 2005 में फ़िल्म गुज़ारिश के लिए साथ में आये। संजय लीला भंसाली फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में मस्तानी के किरदार को निभाने के लिए ऐश्वर्या को चाहते थे। किन्तु यह हो नही सका और बाद में फ़िल्म में उनकी जगह दीपिका पादुकोण को दी गई। फ़िल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। फ़िल्म बाजीराव मस्तानी एक हिट फिल्म साबित हुई।

पूर्व में कुछ खबरें चल रही थी कि ऐश्वर्या फ़िल्म पद्मावती में एक मेहमान कलाकार के रूप में आ सकती हैं, किन्तु बाद में पद्मावती टीम ने इस बात का खंडन किया।

हाल ही की खबरों की माने तो दोनों की पद्मावती के सेट पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुपचुप मुलाकात हुई। किन्तु अभी तक या ज्ञात नही हुआ हैं कि यह मुलाकात पद्मावती में अभिनय को लेकर थी या फिर कोई नई फिल्म की बात चल रही हैं।

वर्तमान में ऐश्वर्या कांन्स फ़िल्म महोत्सव में  रेड कारपेट पर चलने की तैयारी में व्यस्त है, जो कि 19 और 20 मई 2017 को होने वाला हैं। ऐश्वर्या कांन्स फ़िल्म महोत्सव हेतु 17 मई को फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना होंगीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!