एकता कपूर की नज़र में शिक्षा से बेहतर कुछ ओर हैं, जानिये क्या?

टीवी जगत की प्रसिद्ध प्रोड्यूसर एकता कपूर ने महिलाओं की समस्याओं को लेकर बहुत सारे टीवी शो बनाये। उनकी नज़र में शिक्षा की तुलना में मनोरंजन के माध्यम से सामाजिक समस्याओं को जनता को समझाना आसान हैं।

एकता कपूर ने आगे बताया कि शिक्षा एक अलग चीज़ हैं, जबकि इंफोटेनमेंट का अलग पहलू हैं|  यदि आप किसी को शिक्षा देते है तो वह उबा देने वाला होता हैं|  यदि आप वहाँ जाओ और कोई मनोरंजक फिल्म दिखाओं तो वे चरित्रों को पसंद करते हैं| यदि लोग कहानी के चरित्रों से अपने को जुड़ा मह्सूस करते हैं तो उनकी मानसिकता को बदलने में आसानी होती हैं और बहुत कुछ ज्यादा कर सकते हैं| 

टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कहानी घर घर की, कुमकुम भाग्य, यह हैं मोहब्बतें आदि की निर्माता एकता कपूर के अनुसार टीवी शो या फिल्म किसी को शक्तिशाली नहीं बना सकते बल्कि उन्हें ज्ञानवान और समझदार बना सकते हैं| 

एकता के अनुसार, फिल्म और टीवी शो, दर्शकों को औरतों के द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई की जानकारी देते हैं| औरत सशक्तिकरण अंदर से आता हैं| इससे हमें किसी भी पूर्वाग्रहों के खिलाफ खड़े होने की शक्ति और समझ आती हैं| अब समय आ गया हैं कि हम फिल्म लिपिस्टिक अंडर माय बुरखा के माध्यम से दर्शकों को महिलओं के खिलाफ हो रहे पूर्वाग्रहों की जानकारी दें| 

फिल्म लिपिस्टिक अंडर माय बुरखा को अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित कर रही है और फिल्म में कोनकणा सेन शर्मा, रत्ना शाह पाठक, अहाना कुमरा और पलबिता बोरठाकुर हैं| यह कहानी चार महिलाऒं की काम की ईक्षा और उनकी आजादी पर आधारित हैं | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!