वरुण धवन और अनुष्का शर्मा "सुई धागा - मेड इन इंडिया" में करेंगे रोमांस!


अब वरुण धवन और अनुष्का शर्मा यशराज फ़िल्म के बैनर तले बनने वाली फिल्म सुई धागा - मेड इन इंडिया में रोमांस करते नज़र आएंगे। फ़िल्म को शरत कटारिया ने लिखा हैं और इसका निर्देशन भी करने जा रहे हैं। इस फ़िल्म को मनीष शर्मा निर्मित करने वाले हैं।

इस फ़िल्म पर बोलते हुए वरुण धवन ने कहा कि मेरी अनुष्का के साथ युति बहुत ही मजेदार रहने वाली हैं। यह फ़िल्म दर्शकों के पूर्ण मनोरंजन के लिए हैं। आजकल मेड इन इंडिया की परिकल्पना पूरे मीडिया में छाई हुई हैं। इन सभी के पीछे हमारे महान नेताओं जैसे महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा योगदान हैं। अब मैं भी फ़िल्म के माध्यम से इसका भाग बनने वाला हूँ। मुझे इस बात की बहुत खुशी हैं कि मैं भी इस आदर्श को फ़िल्म के माध्यम से जनता तक पहुंचाऊंगा।

जिंदादिल रोल करने वाली अनुष्का को भी फ़िल्म की स्क्रिप्ट बाहर पसंद आई हैं और वरुण ने इस अनुष्का के फ़िल्म में होने की पुष्टि ट्विटर के माध्यम से कर दी हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा को उनकी फिल्म फिल्लौरी में अभिनय को लेकर सराहा गया था, वही दूसरी ओर वरुण धवन फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से बॉक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ चुके हैं।

अब देखते हैं कि दोनों की जोड़ी बॉक्स आफिस पर क्या गुल खिलायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!