करीना ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत में जिंदगी को संतुलित रखने और तैमूर के साथ समय बिताने के बारे में बताया कि वह जिदंगी में तैमूर से हर रोज नया सीख रही हैं। मातृत्व का कोई सेट फॉमुल नहीं हैं। ऐसा भी समय आता है, जब सैफ और मैं काम में व्यस्त रहती हूं, तब तैमूर भी समझता है कि मां बाप काम पर हैं। मैं तैमूर को अकेला छोड़ना पसंद नहीं करती हूं। इसलिए उसे सेट पर लेकर जाती हूं। आशा करती हूं कि वो एक समझदार इंसान बने।
करीना ने तैमूर को ग्लोबेट्रोटर कहते हुए बताया कि तैमूर हमारे साथ पूरा भारत और बहुत सी बाहरी दुनिया घूम चुका हैं। हम एक दूसरे से सीख रहे है और एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। मैं यही आशा करती हूं कि वह एक समझदार, चतुर और अच्छा इंसान बने। हम अपनी तरफ से अच्छी परवरिश देने की कोशिश कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें