मंगलवार, 28 जनवरी 2020

फैन का मोबाइल छीनना महंगा पड़ा सलमान खान को! गोवा में एंट्री को रोकने की मांग?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान वैसे कुछ सालों से अपने व्यवहार में बहुत परिवर्तन लाए है। किन्तु हाल ही में सलमान खान अपनी अगली फिल्म राधे: युओर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग के लिए गोवा पहुंचे और वहां पर उन्होंने एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने वाले एक प्रशंसक का मोबाइल छीन लिया। वास्तव में प्रशंसक एयरपोर्ट कर्मचारी ही था। 

हाल ही में इस घटना के चलते कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने सलमान खान से उनके इस बुरे बर्ताव के लिए सार्वजानिक माफी मांगने तक गोवा में घुसने के लिए सलमान खान पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की हैं। इस बाबत उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री की चिठ्ठी भी लिखी हैं। बीजेपी के सेक्रेटरी ने भी बिना शर्त माफी की मांग की है। अब आगे देखते क्या होता हैं। ऐसा लगता हैं कि सलमान के विरोध के चलते फिल्म की शूटिंग में व्यवधान पड़ सकता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...