रविवार, 11 अगस्त 2019

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बापूजी उर्फ अमित भट्ट का 47वां जन्मदिन!

मशहूर टीवी कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बापूजी उर्फ चम्पक चाचा उर्फ अमित भट्ट को कौन नही जानता हैं। जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के पिता के किरदार निभाने वाले अमित भट्ट की उम्र उनके बेटे के किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी से बहुत कम हैं। लेकिन अमित ने यह रोल बड़ी ही शिद्दत से 2008 से अभी तक निभा रहे हैं। उनका किरदार सीरियल की प्रसिद्धि की एक महत्वपूर्ण कढ़ी हैं।

हाल ही में अमित भट्ट ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने वास्तविक जवान लुक को सांझा किया। आप भी उन्हें वास्तविक रूप में देखकर अचंभित हो जायेंगें। इसके पहले अमित के टीवी शो जैसे खिचड़ी, चुपके चुपके, अफआईआर, फनी फैमिली डॉट कॉम और फ़िल्म लवयात्री में भी काम चुके हैं। उनको सुप्रभात चित्रनगरी की और से जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...