गुरुवार, 1 अगस्त 2019

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए 40 करोड़ का प्रस्ताव ठुकराया!

जैसा कि हम सभी जानते है कि फिल्मकार करण जौहर ने  तेलुगु फ़िल्म डिअर कामरेड के हिंदी रीमेक के अधिकार प्राप्त करने के लिए 6 करोड़ की रकम खर्च की। पूर्व में खबरें आई थी कि फ़िल्म जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को लेने की बात चल रही हैं। किंतु करण जौहर ने इस बारें कोई पुष्टि नही की थी।

अभी ताजा खबरों की माने तो करण जौहर ने साउथ स्टार विजय देवरकोंडा को मुम्बई बुलाया और हिंदी रीमेक में उनके डेब्यू के लिए उनकी फिल्म डिअर कामरेड के हिंदी रीमेक के मुख्य किरदार का प्रस्ताव दिया। यदि खबरों को सच माने तो यह प्रस्ताव लगभग 40 करोड़ का था। सुना है कि साउथ स्टार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया हैं। उन्हें कबीर सिंह के लिए भी प्रस्ताव दिया था, वो भी उन्होंने ठुकरा दिया था।
अब भगवान जाने इस प्रस्ताव में कितनी सच्चाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...