जब आपके पोस्टर पर सलमान या आमिर होता है तो वे 300 करोड़ कमाकर देते हैं, प्रियंका चोपड़ा ने कहा!



अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लिंकडिन सोशल मीडिया वेबसाइट पर पदार्पण किया है। लिंकडिन में पहली बार बातचीत करते हुए प्रियंका ने पुरुष और स्त्री कलाकारों के मेहनताना में असमानता के प्रश्न पर अपना सटीक उत्तर दिया।

प्रियंका ने कहा कि पुरुष कलाकारों को स्त्री कलाकारों की तुलना में बहुत ज्यादा मेहनताना और हर्जाना दिया जाता हैं। किन्तु एक औरत होने के नाते ये सब मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों है। लेकिन क्या करें , हम ऐसी ही दुनिया में रहते हैं।

प्रियंका ने आगे बताया कि में उन कलाकारों के बारे में बात नहीं कर रही हूँ, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाते हैं। यदि फिल्म के पोस्टर पर आमिर या सलमान की तस्वीर रहती हैं तो फिल्म 300 करोड़ बनाती है। लेकिन ऐसा हमारे साथ नहीं होता है। जिस दिन हम जैसी अभिनेत्री दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में सक्षम हो जाएंगी, उस दिन हम भी उतना ही मेहनताना पाएंगे जितना पुरुष कलाकार पातें है। ऎसा तभी हो पायेगा जब दर्शक वो फिल्म देखे जिसकी कहानी अच्छी हो, नाकि फिल्म में कोई विशेष कलाकार हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!