गुरुवार, 11 जून 2020

अभिनेत्री हिना खान ने बिग्ग बॉस १३ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के संग काम करने पर ये बोला?

फिल्म हैक्ड की अभिनेत्री हिना खान किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं| टीवी शो "ये रिश्ता क्या कहलाता हैं" से लेकर रियलिटी शो बिग्ग बॉस ११ की प्रतिभागी से लेकर फिल्म हैक्ड तक सफर उनकी प्रतिभा और अभिनय के डैम पर हैं| 

हाल ही में हिना खान ट्विटर पर #askhina सेशन में आई और अपने प्रशंसकों को अपनी निजी और व्यावसायिक ज़िंदगी के बारे में खुलकर जबाब दिए| इसी कड़ी में एक प्रशंसक ने कहा कि माम मैंने आपको बिग्ग बॉस ११ में सपोर्ट किया और सिद्धार्थ को बिग्ग बॉस १३ में| मैं बस आपसे यही पूछना चाहता हूँ कि भविष्य में क्या आप और सिद्धार्थ किसी प्रोजेक्ट में दिखेंगें| 

प्रशंसक के इस प्रश्न पर हिना खान ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया कि धन्यवाद, आप ये कभी नहीं जानते| आप देखेंगे कि संसार बहुत ही छोटा हैं| साथ में उन्होंने कुछ हंसी की इमोजीस भी सांझा की| हिना ने अपनी प्रतिक्रिया में न हां की और न ही ना! हिना जी हम चाहते हैं कि आपकी जोड़ी जल्दी ही परदे पर दिखे और प्रशंसकों की अभिलाषा पूरी हो!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...