रविवार, 8 मार्च 2020

राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर को बधाई दो!

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनीत बधाई हो ने २०१८ में सफलता के झंडे गाड़ दिए। इस फिल्म के निर्माता जंगली पिक्चर ने इसका अगला भाग कि घोषणा कर दी हैं। बधाई हो २ का नाम "बधाई दो" होगा। फिल्म में इस बार राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर की मुख्य भूमिका रहेगी। 

फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले राजकुमार राव ने बताया कि मेंने पहले भी कॉप की भूमिका निभाई है। किन्तु इस फिल्म में यह कुछ अलग हैं। यह चरित्र कई परतों में हैं। इसमें मुख्य किरदार घर पर और बाहर कई सशक्त महिलाओं से घिरा हुआ बताया हैं। इससे उसके व्यक्तिव में गहरा प्रभाव पड़ता हैं। हर्षवर्धन और भूमि मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और प्रतिभाशाली हैं। मेरा जंगली पिक्चर के साथ बरेली की बर्फी के दौरान का अच्छा अनुभव हैं। बधाई दो कई मायनों में पुनर्मिलन हैं। 

इस फिल्म में भूमि पेडणेकर एक पीटी शिक्षक की भूमिका में है। वह पहली बार राजकुमार राव के साथ दिखेंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...