गुरुवार, 12 मार्च 2020

राधिका मदान ने अंग्रेजी मीडियम के लिए बनाए मोतीचूर के लड्डू!

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान कि फिल्म अंग्रेजी मीडियम १३ मार्च को सिनेमाघरों में लगेगी। इस फिल्म के लिए राधिका ने प्रोमोशन के दौरान हलवाई वाला काम किया। उन्होंने मोतीचूर के लड्डू बनाए। वह लड्डू बनाते हुए बड़ी ही खूबसूरत दिख रही हैं।

फिल्म में वह चंपक बंसल यानी इरफान खान की बेटी की भूमिका में हैं। इरफान खान की उदयपुर में घसीटा राम मिठाई वाला नामक दुकान चलते हैं। फिल्म में इरफान खान को अपने बेटी के सपने को पूरे करने के लिए कई पापड़ बेलते हुए दिखाए गए हैं। 

राधिका मदान ने इरफान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि इरफान सर काम के दौरान बहुत ही सहज रहते हैं। लगता नहीं कि वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं। वहीं करीना के साथ काम करने बारे कहा कि वह बहुत ही वार्म और क्यूट हैं। में उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...