सलमान खान ने आलिया को बताया, टैलेंट का गोडाउन!

वर्तमान में सलमान खान अपनी अगली फिल्म भारत को लेकर उत्साहित हैं, जो कि 5 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फ़िल्म के बाद वह सीधे दबंगग 3 और संजय लीला  भंसाली की फ़िल्म इंशाल्लाह की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

सलमान खान पहली बार आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म इंशाल्लाह में दिखेंगें। जब उनसे दो दशकों के बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करने और उनके बीच संबंधों का पूछा तो सलमान खान ने बताया कि वह और संजय जब भी मिले, वह हम दोनों के बीच एक विशेष बात है। हम कभी भी अभिनेता और निर्देशक के रूप में नही मिले। वह भी बहुत से कलाकारों के साथ काम करते है और में भी बहुत से निर्देशकों के साथ काम करता हूँ। इससे हम दोनों के संबंधों में कोई फर्क नही आया। अब हम दोनों एक खूबसूरत प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं।

सलमान ने उनके साथ पहली बार काम करने वाली आलिया भट्ट की प्रशंसा में क़सीदे कैसे। उन्होंने कहा कि  देखिए उन्होंने किस तरह अपने लिए जगह बनाई। एक छात्र से एक सुंदर अभिनेत्री। उनके इस परिवर्तन और विकास के लिए वह खुद ही प्रशंसा की हकदार है, कोई और नही। जो भी बोले हमने उसे बनाया। यह विश्वास योग्य नही हैं। उन्होंने खुद ही अपनी प्रतिभा को निखारा हैं। उन्होंने आगे बताया कि एक टैलेंट का गोडाउन अब एक टैलेंट के बंडल से मिलेगा। वास्तव में यहां कोई टैलेंट ही नही हैं। मस्ती में बात खत्म करते हुए सलमान ने बातचीत खत्म की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!