टाइगर ज़िन्दा है के लिए सलमान खान की तंदुरुस्ती के राज़ खुले!

महानायक सलमान खान एक ऐसे अभिनेता है कि वह अपने शारीरिक सौष्ठव और तंदुरुस्ती का विशेष ख्याल रखते हैं। वह आज भी अपनी फिटनेस के लिए रोजाना अपने व्यायाम की समय सारणी का पालन करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। सलमान ने फ़िल्म टाइगर ज़िन्दा है के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की हैं। फ़िल्म के लिए फिटनेस को लगातार बनाये रखना एक बहुत बड़ी चुनौती थी।

हाल ही में टाइगर ज़िन्दा है के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सलमान के फ़िल्म के लिये फिटनेस और वर्कआउट के राज़ खोले। अली के अनुसार उन्होंने फिल्म के लिए अपने शरीर को हद से ज्यादा खींचा। यह बहुत ही उल्लेखनीय और प्रेरणादायक है कि वह अपनी फ़िटनेस बरक़रार रखने के लिए रोजाना हद से ज्यादा मेहनत करते है। उन्होंने फिल्म के टाइगर के शरीर सौष्ठव बनाये रखने के लिये बहुत मेहनत की।

अली ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म के शुरू होने के 3 महीने से ही उन्होंने अपने वर्कआउट का कठिन अभ्यास किया। उन्होंने ऐल्प्स की बर्फ़ीली पहाड़ियों में कुछ हैरतंगेज स्टंट दृश्य की शूटिंग की। इन कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने फिटनेस वर्कआउट को एक भी दिन नही छोड़ा। इतनी ऊंचाई पर मरुस्थल के बीचों बीच वे लगभग 10 किलोमीटर अपनी सायकल की सवारी करते थे। इतनी कठिन परिस्थितियों में साईकल चलाना आसान नही होता है। इस दौरान उनका संतुलित खानपान उनको हल्का और तंदुरुस्त बनाये रखने में मदद करता था। शूट के अंतिम दिनों में उन्होंने अपनी डाइट की परवाह न करते हुए, जो मन में आया, वह खाया।

उनकी फिल्म टाइगर ज़िन्दा है, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!