मेरी और पत्नी मीरा की लड़ाई 15 दिन तक चलती हैं: शाहिद कपूर




शाहिद कपूर अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ने अचानक से मीरा राजपूत से शादी करके हजारों लड़कियों के दिल तोड़ दिए थे। उनकी शादी को कुछ साल हो गए हैं और उनको एक बेटी मीसा और बेटा जैन हैं। दूसरे पति पत्नियों की तरह, उनका और उनकी पत्नी मीरा का झगड़ा भी होता हैं। हाल ही में नेहा धूपिया चैट शो पर कुछ निजी बातें शेयर करते हुए, अपने पति पत्नी के झगड़े के बारें में उजागर किया।

शाहिद ने बताया कि जब मैं उत्तेजना में या दिग्भ्रमित रहता हूं, तो पत्नी मीरा से झगड़ा होता हैं। यह मेरी चिंता का कारण बन जाता है और इससे बाहर निकलने में वक़्त लग जाता हैं। यह दी से तीन महीने में एक बार होता है और लंबे समय तक चलता हैं। लगभग 15 दिनों तक चलता है। आप जानते है, इस दौरान तनाव रहता है, और आपको आखिरकार बात करनी पड़ती हैं। उन्होंने आगे बताया कि मैं ही आगे से होकर बात कर झगड़ा शांत करता हूँ। यह रिश्तों के लिए अच्छा है। हो सकता है कई मुद्दों पर आपके मतभेद होते है, उन्हें हल करना जरूरी हैं। इन्हें सुलझाइए और जिंदगी में आगे बढ़ जाइये।

शाहिद कपूर की अगली फिल्म कबीर सिंह 21 जून को सिनेमाघरों में लगेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!